जयपुर में कांग्रेस की रैली: हिंदू नहीं, हिंदुत्ववादियों का राज है, इन्हें बाहर करना है- राहुल

author-image
एडिट
New Update
जयपुर में कांग्रेस की रैली: हिंदू नहीं, हिंदुत्ववादियों का राज है, इन्हें बाहर करना है- राहुल

जयपुर. राजस्थान के जयपुर में 12 दिसंबर को कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और महंगाई हटाओ रैली (Mahangai Hatao Rally) की। कई महीनों बाद किसी रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी दिखीं। राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मौजूद थे। राहुल ने कहा कि देश में इस समय हिंदू नहीं, हिंदुत्ववादियों की सरकार है। हिंदुत्ववादियों की सरकार को बाहर कर, हिंदुओं का शासन लाना है।

ये भी बोले राहुल

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदू कौन जो सबको गले लगाता है। हिंदू कौन जो किसी से नहीं डरता। हिंदू हर धर्म का आदर करता है। आप कोई भी ग्रंथ पढ़ लीजिए, रामायण, महाभारत, गीता-उपनिषद पढ़िए, दिखाइए कि कहां लिखा है कि किसी गरीब को मारना है। कहां लिखा है कि किसी कमजोर व्यक्ति को कुचलना है। आप मुझे बता दीजिए। ये कहीं नहीं लिखा।

राहुल ने हिंदू और हिंदुत्ववादी का अंतर समझाया

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हिंदू सत्य के लिए मरता है, सत्य उसका पथ है। वह आजीवन सत्य की खोज करता है। महात्मा गांधी ने पूरे जीवन सत्य की खोज की। लेकिन हिंदुत्ववादी गोडसे ने उनके सीने में तीन गोलियां मार दीं। हिंदुत्ववादियों का सत्य से कोई नहीं लेना देना है। हिंदू सत्य की खोज में कभी नहीं झुकता, लेकिन हिन्दुत्ववादी नफरत से भरा होता है, क्योंकि उसके मन में खौफ होता है। आप सभी हिंदू हैं।

हिंदुत्ववादी सत्ता के भूखे होते हैं। 2014 से हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, हिंदू सत्ता से बाहर हैं। हमें इन हिंदुत्ववादियों को हटाकर हिंदुओं को सत्ता में लाना है। हमें डराया नहीं जा सकता। हम मौत से नहीं डरते हैं। उनका रास्ता सत्याग्रह नहीं, सत्ता ग्रह है। हिंदू अपने डर का सामना करता है, वो शिवजी की तरह अपने डर को पी जाता है।

गांधीजी हिंदू थे, गोडसे हिंदुत्ववादी

राहुल के मुताबिक, गांधी जी ने कहा कि दो शब्दों की आत्मा एक जैसी नहीं हो सकती। ये दो शब्द हैं हिंदू और हिंदुत्ववादी। इन दो शब्दों की आत्मा एक जैसी नहीं हो सकती। मैं हिंदू हूं, लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं। इस देश में दो शब्दों की टक्कर है, एक शब्द हिंदू और एक हिंदुत्व है। ये दोनों एक शब्द नहीं हैं, ये अलग अलग शब्द हैं। महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी। 

मंत्री के दफ्तर में RSS के OSD- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि देश की हालत आप सब देख रहे हैं। ये रैली महंगाई और बेरोजगारी के बारे में है। देश की जो आज हालत है, वो आज से पहले कभी नहीं हुई थी। हिंदुस्तान के सब संस्थान (institution) एक संगठन और एक हाथ में हैं। मंत्री के दफ्तर में RSS के OSD बैठे हैं। इस देश को जनता नहीं, बल्कि 3-4 पूंजीपति चला रहे हैं।  

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Hindutwavadi Sarkar सोनिया गांधी rally महंगाई हिंदू CONGRESS Modi Govt Price Hike हिंदुत्ववादी सरकार The Sootr Hindu कांग्रेस रैली Rahul Gandhi कांग्रेस की रैली में आरोप sonia gandhi राहुल गांधी के आरोप जयपुर